26 दिसंबर 2017 - 08:55
ट्रम्प की फ़ॉरेन पॉलिसी से उलग थलग पड़ा अमेरिका।

एक प्रसिद्ध अमरीकी विश्लेषक का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति अवधि के दौरान दूतावास के महत्व में कमी आई है और अमरीका विश्व स्तर पर अलग थलग पड़ गया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: एक प्रसिद्ध अमरीकी विश्लेषक का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति अवधि के दौरान दूतावास के महत्व में कमी आई है और अमरीका विश्व स्तर पर अलग थलग पड़ गया है।
रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मीडिया के साथ इंटरव्यू में “वान हिप्पल” ने कहा कि ट्रम्प की अध्यक्षता के दौरान दूतावास का महत्व बहुत कम हो गया है और अमरीका विश्व स्तर पर अलग थलग पड़ गया है।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प की पॉलिसियों के कारण अमरीका को हर स्तर पर प्रतिरोध का सामना है और वैश्विक स्तर पर खुद अमेरिका को ही अब एक गंभीर समस्या के रूप में देखा जाता है।
उन्होंने दुनिया के विभिन्न देशों में अमरीकी सेना के हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाले आतंकवाद और दूसरी समस्याओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि अमेरिकी सेना अब और युद्ध नहीं चाहती।
उन्होंने कहा कि डिप्लोमेसी और दूसरे देशों के विचारों का सम्मान न करने से युद्ध के ख़तरों में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने ट्रम्प की नई रणनीति की घोषणा के बारे में कहा कि मेरा यह मानना है कि अमेरिकी सेना में सीनियर जनरल्ज युद्ध के विनाशकारी परिणाम जानते हैं।